गर्भावस्था के दौरान मिचली क्यों होती है ?

सुबह की रुग्णता का मतलब गर्भावस्था के शुरूआती महीनों में होने वाली मिचली और उल्टी है| आपको रुग्णता क्यों महसूस हो रही है, इसका कोई स्पष्ट कारण नही है | शायद गर्भवती होने पर आपके शरीर में रहे उनके बदलाव संयुक्त रूप से इसके लिए जिम्मेदार हैं |

इन बदलावों में तेजी से बढ़ रहा ईस्ट्रोजेन का स्तर, सूंघने की बढ़ी हुई अनुभूति, पेट में अत्याधिक अम्ल, और ज्यादा थकान शामिल हैं | कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि तनाव और भावनाओं में उतार-चढ़ाव भी सुबह की रुग्णता का कारण हो सकता हैं |

मगर, यह बात आपको थोडा ढाढस बंधा सकती है कि मिचली महसूस करने वाली आप अलेके नही हैं | करीब 80 से 85 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को मिचली महसूस होती है और इनमे से आधी से ज्यादा महिलाए गर्भावस्था के किसी ण किसी स्तर पर उल्टी या उबकाई अनुभव करती हैं | इससे भी अधिक प्रेहान करने वाली बात यह है कि सुबह की मिचली वास्तव में सुबह, दोपहर या रात कभी भी परेशान कर सकती है |

यह मिचली कितने समय तक चलेगी ?
 
कोई भी गर्भावस्था एक जैसी नहीं होती है, और यही बात सुबह की रुग्णता पर भी लागू होती है| मिचली कुछेक सप्ताहों से लेकर कुछ महीनों तक चल सकती है | कुछ महिलाओं को पूरी गर्भावस्था के दौरान हल्की मिचली रहती हैं |

यह अक्सर किसी विशेष गंध के कारण शुरू होती है और यह गंध हर महिला के मामले में अलग-अलग हो सकती है | कुछ को पकते हुए आलू की गंध से मिचली आती है और कुछ को भुनती हुई प्याज या फिर लहसुन से | वही, कुछ महिलाओं को पकते हुए चावलों की महक से ही उबकाई आने लगती है | अगर, आप मिचली शुरू करने वाले अपने कारणों को पहचान पाएं, तो उनसे दूर रहने का प्रयास क्र सकती हैं |

अगर बार-बार उलटी आए और पेट में कुछ भी खाना नही रह पाए, तो क्या होगा ?
अगर, आपको अत्याधिक उल्टी हो रही है या फिर आपका कुछ भी खाने का मन नही क्र रहा है, तो अपनी डॉक्टर से बात कीजिए | यदि, उपचार ण किया जाए तो अत्याधिक उल्टी की वजह से पोषण की कमी निर्जलीकरण और आपके व शिशु के लिए अन्य जटिलताएँ पैदा हो सकती है | मगर, अच्छी बात यह है कि हाइपरेमेसिस ग्रविड़ेयरम (गर्भावस्था में अत्याधिक उल्टी) कही जाने वाली यह स्थिति काफी दुर्लभ है |

यह स्थिति डरावनी सी लग सकती है, लेकिन इसका इलाज संभव हैं | डॉक्टर आपको विशेष आहार लेने और बिस्तर पर आराम करने की सलाह दे सकती है या फिर वह आपको अस्पताल में भर्ती भी क्र सकती है |

अगर, पाया गया कि आपको निर्जलीकरण है, तो आपको अस्पताल में भर्ती किया जा सकता हैं, ताकि नसों के जरिये (इंट्रावीनस) द्रव्य, ग्लूकोस और इलेक्ट्रोलाइट्स देकर जलनियोजन किया जा सके | मिचली एवं उल्टी कम करने और भोजन को पेट में बनाए रखने में मदद के लिए आपको दवाए भी दी जा सकती हैं |

Add new comment

2 + 0 =