फिलीपींस में काथलिक पुरोहित की गोली मार कर हत्या।

दक्षिणी फिलीपींस में रविवार को फादर रेने बेयांग की गोली मार कर हत्या कर दी गई। स्थानीय पुलिस इस अपराधिक कृत्य की जाँच कर रही है।

42 वर्षीय काथलिक पुरोहित रेने बयांग रेगालादो की हत्या बंदूकधारी दल के द्वारा रविवार को मालेबाले शहर में हुई।

फादर रेगालादो के मृतक शरीर को शाम करीब 8 बजे पटपट गाँव के मालेबाले कार्मेल मठ के निकट सड़क किनारे पाया गया। उनके शरीर में बायीं आंख के पास खरोंच है और उनके बाएं हाथ में एक सफेद रंग का फीता बंधा हुआ था।

कई लोगों का मानना था कि फादर रेगालादो संत जॉन 32वें कॉलेज सेमिनरी से वापस अपने आवास लौट रहे थे।

अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा हत्या:- मालेबाले धर्मप्रांत द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में कहा गया है कि शुरूआती जानकारी के अनुसार, रविवार को करीब 7.30 बजे पटपट स्थित मालेबाले कार्मेल मठ के पास सड़क किनारे बंदूक चलने की आवाज सुनाई पड़ी थी। मठ द्वारा पुलिस को खबर दी गई थी। जिसका उत्तर देते हुए स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुँची और शुरूआती जाँच की। उसके बाद फादर रेगालादो के शव को जाँच की तैयारी हेतु शव गृह लिया गया। उनके कार को भी आधिकारिक जाँच के रूप में फिलीपींस के राष्ट्रीय पुलिस मुख्यालय में लिया गया है। फादर रेगालादो को मालेबाले काथलिक कब्रस्थान में दफनाया जाएगा।

फादर रेगालादो:- फादर रेगालादो का पुरोहिताभिषेक 18 अक्टूबर 2007 को हुआ था। फिलीपींस काथलिक धर्माध्यक्षों के वेबसाईट सीबीसीपी समाचार के अनुसार फादर रेगालादो चौथे पुरोहित हैं जिनकी हत्या 2017 से फिलीपींस में हुई है।

जून 2018 में फादर रिकमंड निलो की हत्या उस समय की गई थी जब वे नुएवा एसिजा प्रांत के जारागोजा के प्रार्थनालय में ख्रीस्तयाग चढ़ाने वाले थे। अप्रैल 2018 में फादर मार्क वेंतूरा की हत्या मोटर साईकिल पर सवार 2 बंदूकधारियों द्वारा कागायन प्रांत में की गई थी।

फादर मार्सेलिटो पेएज को दिसंबर 2017 में नुएवा इकिजा प्रांत के जाएन शहर में भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Add new comment

3 + 9 =