सोशल डिस्टेनसिंग का पालन ना करने पर होगा जुर्माना।

प्रतीकात्मक तस्वीरप्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन 4.0 के साथ अनलॉक 1.0 भी लगाया गया है। जिसमें लोगों को सोशल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए जरूरी चीजों के लिए बाहर निकलने की अनुमति भी दी गयी है। इसके साथ ही प्रशासन ने कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिए बनाये गए नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना लगाने की बात कही है। प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर बिना मास्क के घूमने ओर बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने पर जुर्माना लगाने की बात कही है। साथ ही सोशल डिस्टेनसिंग का पालन ना करने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध लगाया है। ज्ञात है कि कोरोना संकट में संक्रमिक लोगों की संख्या देश मे 2 लाख के आंकड़े को भी पर कर गयी है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही संक्रमितों की संख्या भी बढ़ने के आसार है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अनुमान लगाया गया है को जून-जुलाई में देश मे कोरोना संक्रमण पीक कर होगा। इससे बचने के लिए ही प्रशासन द्वारा बनाये गए नियमों का पालन ना करने पर जुर्माना लगाने की पेशकश की गई है।

Add new comment

4 + 1 =