Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
सादगी से मनाया गया पास्का पर्व
Sunday, April 12, 2020
गुड फ्राइडे की दूसरी रात पास्का पर्व मनाया गया। ईसाई धर्मावलंबियों ने शनिवार की रात को अपने घरों की बालकनी में मोमबत्तियां जलाई और येसु के पुनुरुथान पर खुशियां मनाई। इस वर्ष लॉकडाउन होने के कारण यह अलौकिक पर्व चर्च में नहीं मनाया गया। सभी ईसाई समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों से ही में यूट्यूब से प्रसारित धर्म विधि व अनुष्ठान पूरे किए और अपने घरों में ही रह कर पास्का जागरण का पर्व मनाए। इस मौके पर सभी गिरजाघरों नोबेल कोरोना वायरस से बचाव के लिए भी प्रार्थना की गई। प्रभु यीशु के तीसरे दिन जी उठने पर ईसाई धर्मावलंबी खुशी से पुनरुत्थान का पर्व पास्का मनाया व एक-दूसरे को ईस्टर की बधाई दी।
रांची में पूजन पद्धति समाप्ति के बाद रात्रि के 11:30 बजे ईसाई धर्मावलंबी पुरे परिवार के साथ अपनी बालकनी, छत और आंगन में मोमबत्तियां जलाई।
Add new comment