वाटिकन संग्रहालय को फिर से खोलने हेतु तैयार

वाटिकन संग्रहालय वाटिकन संग्रहालय

वाटिकन सिटी राज्य गवर्नर के महासचिव धर्माध्यक्ष फर्नांडो वेरेज अल्जगा ने वाटिकन संग्रहालय को फिर से खोलने की योजना तैयार की है।

 इटालियन और वाटिकन स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा निर्धारित सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए जल्द ही वाटिकन संग्रहालय को फिर से लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें पहले से ही आरक्षण करना होगा।

कोविद -19 प्रकोप के कारण इतालवी अधिकारियों द्वारा उठाए गए एहतियाती कदमों को ध्यान में रखते हुए, वाटिकन संग्रहालय को 9 मार्च से बंद कर दिया गया है। संग्रहालय अपनी वेबसाइट पर पेश किए गए आभासी पर्यटन के माध्यम से केवल डिजिटल रूप से सुलभ हैं।

वेटिकन न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में, वाटिकन सिटी राज्य गवर्नर के महासचिव धर्माध्यक्ष फर्नांडो वेरेज अल्जगा ने बताया कि आभासी पर्यटन को बढ़ाया जा सकता है, हालांकि "आभासी पर्यटन कभी भी वास्तविकता को प्रतिस्थापित नहीं कर सकती है।" उसने कहा, “हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि संग्रहालयों को जीवित करने वाले पर्यटक लोग हैं। कला का आनंद लेने के लिए, आपको अपनी आंखों और दिल की जरूरत है।”

फिर से खोलने की योजना
धर्माध्यक्ष वेरेज ने बताया कि इटली में संग्रहालयों के फिर से खोलने की तारीख नजदीक आने के कारण वाटिकन संग्रहालय लोगों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के लिए कदम उठा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोगों के लिए, तापमान रीडिंग के लिए थर्मोस्कैनर का पूरा प्रबंध है। संग्रहालय में प्रवेश केवल आरक्षण द्वारा होगा ताकि अंदर के लोगों की संख्या को प्रबंधित किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस समय किसी भी बड़े समूह को अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, संग्रहालय में आने वाले लोगों को एक फेसमास्क पहनने की आवश्यकता होगी।

धर्माध्यक्ष वेरेज ने कहा कि "बंदी के महीनों" में, संग्रहालय ने केवल आवश्यक सेवाओं को बनाए रखा है। एक दिन में लगभग तीस कर्मचारियों की आवश्यकता होती है।

आधिकारिक इंस्टाग्राम
धर्माध्यक्ष ने कहा कि जो लोग रुचि रखते हैं, उनके लिए वाटिकन संग्रहालय अपनी वेबसाइट पर कई आभासी पर्यटन प्रदान करते हैं। संग्रहालय में एक आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज @vaticanmuseums भी है, जहां पिछले महीनों से वाटिकन संग्रह से हर दिन कला का एक काम प्रस्तुत किया जा रहा है।

Add new comment

1 + 19 =