Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
लॉकडाउन बढ़ने की संभावना से लोग परेशान, घरों में राशन खत्म
मध्यप्रदेश में संक्रमण की वजह से मौतें लगातार बढ़ रही हैं। शनिवार को इंदौर में तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार मरीजों की मौत हुई थी। इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की जान जा चुकी है। शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई उनमें गोमतीनगर निवासी 52 साल का पुरुष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल का बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा शामिल है। प्रदेश में अब तक 483 संक्रमित मिले हैं और 40 मौतें हो चुकी हैं। 15 मरीजों के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। जैसे-जैसे लॉकडाउन की अवधि (14 अप्रैल) पूरी होने जा रही है, मरीजों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। कोरोना का संक्रमण 20 जिलों में पहुंच गया है। लॉकडाउन भी 30 अप्रैल तक बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके संकेत पहले ही दे चुके हैं। उधर, राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन में टोटल लॉकडाउन की वजह से लोगों को जरूरी सामान नहीं मिलने की खबरें आ रही हैं। इनका कहना है कि अगर लॉकडाउन बढ़ा तो राशन जैसी जरूरी चीजें मिलना मुश्किल हो जाएगा।
Add new comment