राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया

युवा दिवस

29 सितम्बर रविवार को सम्पूर्ण कलीसिया में यह दिन राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस दिन सभी पल्लियों में युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं गतिविधियाँ आजोजित की गयी। राष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ईश्वर के और करीब लाना तथा युवाओं में प्रतिभाओं का विकास करना था। इंदौर धर्मप्रांत की सभी पल्लियों में राष्ट्रीय युवा दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसमे पल्लियों के युवाओं ने बढ़ चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। पालदा पल्ली में फादर निकोलस मार्टिस SVD एवं पालदा पल्ली पुरोहित जोमोन जेम्स SVD ने युवाओं को सम्बोधित किया। उन्होंने युवाओं को अपने जीवन की बुरी आदतों को त्याग कर ईश्वरीय आचरण करने के लिए प्रेरित किया। युवाओं के लिए कई प्रकार के गतितिविधियाँ, खेल-कूद एवं प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। तथा विजेताओं को पुरूस्कार भी प्रदान किये गए। प्रीतिभोज से साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Add new comment

2 + 2 =