मां की मौत हो चुकी थी, बच्चा कफन को चादर समझकर खेलता रहा इस मासूम को नहीं पता की मर चुकी है

मासूम बच्चा मासूम बच्चा

यह तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन की है। ढाई साल का बच्चा मां के शव को ढंकने वाली चादर से खेल रहा है। बच्चे को पता ही नहीं कि उसकी मां अब इस दुनिया में नहीं है। चादर, जो अब कफन बन चुकी है, उसे वह जितना भी हटाए, मां नहीं उठेगी। लेकिन बच्चा इस उम्मीद में है कि मां अभी उठेगी, जरूर उठेगी।

महिला का नाम अरवीना खातून (35) था। वह कटिहार की रहने वाली थी। महिला अपनी बहन और जीजा के साथ श्रमिक एक्सप्रेस से अहमदाबाद से बिहार आ रही थी। बीते रविवार वह ट्रेन में सवार हुई। खाना और पानी न मिलने के चलते ट्रेन में महिला की स्थिति खराब हो गई।

सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे महिला की ट्रेन में मौत हो गई। ट्रेन मुजफ्फरपुर जंक्शन पर दोपहर के करीब तीन बजे पहुंची। तब रेलवे पुलिस ने महिला का शव ट्रेन से उतारा। महिला के शव को जब प्लेटफॉर्म पर रखा गया, तब उसका ढाई साल का बच्चा करीब पहुंच गया। वह मां के पास खेलने लगा। उसे जगाने की कोशिश करने लगा।

रेलवे पुलिस ने कहा- महिला एक साल से बीमार थी

जीआरपी के डिप्टी एसपी रमाकांत उपाध्याय ने कहा, 'यह घटना 25 मई की है। महिला अहमदाबाद से आ रही थी। महिला की मधुबनी में मौत हो गई। उसकी बहन ने बताया कि अचानक ही महिला की मौत हो गई। खाने और पानी की कोई समस्या नहीं थी। महिला को पिछले एक साल से कोई बीमारी थी। वह दिमागी तौर से अस्थिर भी थी। मौत के कारणों के बारे में डॉक्टर ही बता सकते हैं।'

Add new comment

4 + 5 =