भाइयों पर ज्यादा भारी महामारी

बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुवे बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधते हुवे

कोरोना महामारी त्योहार पर भी असर दिखा रही है। आंकड़े बताते हैं कि बहनों से ज्यादा भाई यानी पुरुष इस बीमारी से ज्यादा पीड़ित हो रहे हैं। संक्रमण के शिकार लोगों में महिलाएं 41% और 59% पुरुष हैं। मृतकों में यह अनुपात क्रमशः 31 और 69 प्रतिशत तक है। 7 हजार 555 संक्रमितों में से 317 की मृत्यु हुई। इसमें 108 महिलाएं व 209 पुरुष हैं।

पुरुषों में संक्रमण ज्यादा क्योंकि...
इस पर शोध चल रहा है कि महिलाओं से ज्यादा पुरुष क्यों पीड़ित हो रहे, लेकिन कुछ वजहें स्पष्ट हैं।
महिलाएं बाहर कम निकलती हैं, इसलिए खतरा ज्यादा।
इम्युनिटी: महिलाओं में एक्स-क्रोमोजोम दो पाए जाते हैं, जबकि पुरुष में एक। यह एक्स-क्रोमोजोम महिलाओं को बीमारियों से बचाते हैं।
कोरोना हार्ट, शुगर और अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों पर भारी पड़ा है। हार्मोनल अंतर के कारण महिलाओं में बीपी, शुगर व हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता।
धूम्रपान और शराब का सेवन करने वालों में संक्रमण का खतरा 14 गुना बढ़ जाता है।

Add new comment

10 + 2 =