Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
पाकिस्तान में गर्भवती ईसाई महिला को गोली मारी गई
पाकिस्तान के कराची में दो अज्ञात लोगों ने 36 वर्षीय गर्भवती ईसाई महिला को उस समय गोली मार दी जब वह स्कूल के बाहर खड़ी थी। पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक किरन नामक गर्भवती महिला अपने पति अमजद के साथ कोरांगी इलाके के कराची पब्लिक स्कूल में अपने बेटे का नामांकन कराने गई थी।अखबार ने बताया कि हमले के वक्त महिला कार में पति और बेटे का स्कूल से आने का इंतजार कर रही थी तभी मोटरसाइकिल पर सवार आए हमलावर गोली मारकर भाग गए। खबर के मुताबिक महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सीने में गंभीर जख्म आई है और गोली उसके हाथ से होकर गुजरी है।हालांकि, महिला की सेहत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने घटना के पीछे लूटपाट की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि महिला से कोई लूटपाट नहीं हुई है। परिवार ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। खबर के मुताबिक पति की शिकायत पर दो अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, घटना के कारणों की जानकारी नहीं मिली है।
Add new comment