दुष्कर्म के बाद 27 वर्षीय महिला डॉक्टर को जलाया

एक बर्बर घटना में, एक 27 वर्षीय पशु चिकित्सक डॉ प्रियंका रेड्डी की बेरहमी से हत्या कर शरीर को जलाने का मामला सामने आया है। बुधवार की रात हैदराबाद के बाहरी इलाके में डॉ प्रियंका रेड्डी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसके शरीर में आग लगा दी गई।रिपोर्ट में कहा गया है कि अपराधियों ने अपहरण और बलात्कार की योजना बनाई थी क्योंकि उन्होंने उसके स्कूटर को टोल-प्लाजा के पास पार्किंग में देखा था। डॉक्टर का जला हुआ शरीर गुरुवार सुबह मिला। मामले के सिलसिले में चार लोगों को कथित रूप से गिरफ्तार किया गया है।वेटनरी डॉ प्रियंका रेड्डी अपने घर से 30 किलोमीटर दूर शम्शाबाद में एक वेटनरी हॉस्पिटल में काम करती थी। और रोज़ाना घर से आना जाना करती थी। डॉ प्रियंका रेड्डी बुधवार रात घर जाने के लिए हॉस्पिटल से निकली। टोल प्लाजा पर पहुंचने पर पता चला की उसकी गाडी पंक्चर है। दो व्यक्तियों द्वारा उसे मदद की पेशकश की गई। उसके बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। वेटनरी डॉक्टर हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर स्थित जिस टोल प्लाजा पर आखिरी बार देखी गई थी, वहां से करीब 30 किमी दूर एक किसान ने गुरुवार सुबह उसका जला हुआ शव देखा। मामले के सिलसिले में चार लोगों को कथित रूप से गिरफ्तार किया गया है।

Add new comment

4 + 6 =