Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
क्रिसमस प्रेस मीट का आयोजन
23 दिसम्बर सोमवार को इंदौर के सभी पत्रकारों के लिए क्रिसमस प्रेस मीट का आयोजन बिशप हाउस, रेड चर्च इंदौर में किया गया। जिसमें इंदौर के विभिन्न पत्रकारों ने भाग लिया। इस प्रेस मीट में इंदौर धर्मप्रांत के माननीय बिशप चाको टी जे ने सभी को सम्बोधित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में ग्रीन क्रिसमस एवं क्लीन क्रिसमस का सन्देश दिया।
उन्होंने कहा- प्रभु येसु के आने से जो शांति और आनन्द इस धरती पर आया है वह आप सभी को प्राप्त हो। उन्होंने सभी नगरवासियों एवं देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि प्रभु येसु के इस धरती पर आने पर स्वर्गदूतों ने शांति का सन्देश सुनाया था। उन्होंने कहा- "सर्वोच्च स्वर्ग में ईश्वर की महिमा और उसके कृपापात्रों को शांति।" अगर प्रभु की कृपा हमें प्राप्त है तो हमें ईश्वर की कृपा अवश्य प्राप्त होगी। येसु इस धरती पर शांति देने आये। साथ ही उन्होंने कहा कि आसपास स्वछता बनाये रखें। साथ अपने मन को भी स्वच्छ बनाये। उन्होंने कि इस क्रिसमस पर पर्यावरण का ध्यान रखें।साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर ज़ोर दिया।
इस कार्यक्रम में बिशप चाको द्वारा एक विशेष क्रिसमस कार्ड का विमोचन किया गया। इस कार्ड में ग्रीन क्रिसमस एवं क्लीन क्रिसमस के साथ -साथ येसु के जन्मोत्सव पर स्वच्छता का संकल्प के बारे में बतलाया गया।
बिशप द्वारा सभी को क्रिसमस की शुभकामनाये दी गई। प्रीतिभोज के साथ इस क्रिसमस प्रेस मीट का समापन हुआ।
Add new comment