Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
कोविड-19 से विश्व में अब तक 1,03,141 लोगों की मौत हो चुकी है
कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनियाभर में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गई है। यह शनिवार को बढ़ कर 1,03,141 हो गई। आधिकारिक सूत्रों से शनिवार को प्राप्त आंकड़ों के आधार पर समाचार एजेंसी एएफपी द्वारा संकलित की गई तालिका के अनुसार कोविड-19 से विश्व में अब तक 1,03,141 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया में अमेरिका कोरोना का एपिसेंटर बन चुका है। यहां 5 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। इस बीच, यह भी खबर है कि इस महामारी की वजह से 40 से ज्यादा भारतवंशियों ने दम तोड़ दिया है। भारतीयों की न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी में सबसे ज्यादा जानें गई हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मरने वाले भारतीयों में केरल के 17, गुजरात के 10, पंजाब के 4, आंध्र प्रदेश के 2 और एक ओडिशा का था। इनमें सभी की उम्र 60 साल से ज्यादा बताई जा रही है। एक मृतक की उम्र 21 साल थी। कम्युनिटी नेताओं के अनुसार, इनमें से 12 से ज्यादा लोग न्यूजर्सी में रहते थे। इसी तरह 15 भारतीय न्यूयॉर्क से थे।
Add new comment