Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
इंदौर में लॉकडाउन / फ्लैग मार्च में लाेगों ने पूछा लॉकडाउन आगे बढ़ेगा क्या, पुलिस बोली- थोड़े मुसीबत के वक्त हैं, जल्द ही कट जाएंगे
सदर बाजार और चंदननगर पुलिस ने रोज की तरह सुबह गलियों में घूमकर पैदल मार्च निकाला। लोगों को समझाया कि वे कुछ दिन और घरो में रहें। थोड़े मुसीबत के वक्त हैं, जल्द ही कट जाएंगे। कुछ लोगों ने पुलिस से पूछा कि क्या लॉकडाउन आगे बढ़ेगा। इस पर पुलिसकर्मी बोले कि अभी ऐसी उम्मीद तो नहीं है, लेकिन कुछ कहा नहीं जा सकता। हालांकि सब कुछ धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। इसलिए धैर्य रखने की आवश्यकता है।
पुलिस की सजा में अब लोगों को आने लगा मजा
काेराेना महामारी के कारण देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। पुलिस बाहर निकलने वालों को नए-नए तरीके से सजा दे रही है। किसी से कान पकड़कर उठक-बैठक लगवा रही है तो किसी को मेंढ़क दौड़ करवा रही है। ऐसी सजा के बाद भी लोग घरों से बाहर निकलने रहे हैं। पुलिस द्वारा दी जा रही ऐसी सजा से अब लोगों को मजा आने लगा है। लोग जब भी पकड़ाते हैं तो पुलिस उन्हें पीटने के बजाय पीटी और एक्सरसाइज करवाती है। लोगों को इसमें भी मजा आने लगा है। पुलिसकर्मियों ने बताया कि कुछ लोग जब भी बाहर निकलते हैं तो वे पुलिस को देखकर भागते नहीं हैं। वे खुद पास आ जाते हैं। सिपाही भी उनसे कसरत और पीटी करवाते हैं।
Add new comment