Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
मिलेतो को नये धर्माध्यक्ष की नियुक्ति।
संत पिता फ्रांसिस ने माननीय अत्तिलियो नोस्त्रो को इटली के मिलेतो-निकोतेरा–त्रोपेया का नया धर्माध्यक्ष नियुकत किया। वे रोम धर्मप्रांत के पुरोहित हैं और इस समय संत मत्तिया पल्ली के पल्ली पुरोहित हैं। नवनियुक्त धर्माध्य अत्तिलयो नोस्त्रो का जन्म 6 अगस्त 1966 को रेज्जो कलाब्रिया प्रांत के पालमी में हुआ था। उन्होंने दर्शनशास्त्र और ईशशास्त्र की पढ़ाई रोम के ग्रेगोरियन विश्वविद्यालय से एवं लाइसेंशियेट, विवाह एवं परिवार विषय पर परमधर्मपीठीय लातेरन विश्वविद्यालय से पूरी की है। 2 मई 1993 को रोम में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था।
उन्होंने निम्नलिखिल क्षेत्रों में सेवा दी है –
1993-1995 – त्रिओनफाले के संत मरिया देले ग्रासिये के सहायक पल्ली पुरोहित। 1995-2001 – जेसु दिविनो लावोरातोरे के सहायक पुरोहित। 2001-2014 - संत जूदा थदेयो के पल्ली पुरोहित। 2011-2014 - रोम धर्मप्रांत के प्रीफेक्चर, 2014 से रोम में संत मतिया पल्ली के पल्ली पुरोहित और लिचेओ शेनतिफिको नोमेनतिनो में काथलिक धर्म के शिक्षक थे।
Add new comment