Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
नालगोंडा के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद सेवानिवृत्त हुए।
Monday, August 02, 2021
आंध्र प्रदेश में नलगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद ने सेवा निवृति की उम्र सीमा तक पहुंचने के बाद संत पिता फ्राँसिस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। संत पिता फ्राँसिस ने शनिवार 31 जुलाई 2021 को धर्माध्यक्ष जोजी गोंविद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 3 मई 1944 को आंध्र प्रदेश के धर्माराम में जन्मे धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद 77 साल के हैं। 26 दिसंबर 1969 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ। 23 मई, 1997 को नालगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किय गये थे। उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 24 जून,1997 को हुआ था। नालगोंडा धर्मप्रांत की सीमाओं के भीतर रहने वाले 65 लाख से अधिक लोगों में से केवल लगभग 70,000 काथलिक हैं।
Add new comment