Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में आग के शिकार लोगों के लिए पोप की सहानुभूति।
पोप फ्राँसिस ने बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगी आग के शिकार लोगों के प्रति सहानुभूति प्रकट करते हुए उनके लिए प्रार्थना करने का आह्वान किया।
पोप फ्राँसिस ने 25 मार्च को एक ट्वीट प्रकाशित कर कहा, "बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगी आग के शिकार एवं लापता बताये जा रहे लोगों के लिए हम एक साथ प्रार्थना करें, जिसने हजारों लोगों का उदारता से स्वागत किया था। आइये हम उन 20 हजार भाइयों एवं बहनों के लिए प्रार्थना करें, जिन्होंने अपने पास जो थोड़ा था उसे खो दिया।"
नवभारत टाइम्स के अनुसार दक्षिणी बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में सोमवार को भीषण आग लगने से सैंकड़ों घरों को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में यहां रह रहे रोहिंग्या शरणार्थी बेघर हो गए हैं। बांग्लादेश की सरकार ने म्यांमार से जान बचाकर भागे रोहिंग्याओं के लिए कॉक्स बाजार के पास एक बड़ा शरणार्थी शिविर बनाया हुआ है।
पोप फ्राँसिस ने मरियम को येसु के जन्म के संदेश के पर्वदिवस पर माता मरियम की याद करते हुए उन्हें एक मार्ग कहा जिसपर चलकर ईश्वर हमारे पास आये।
उन्होंने ट्वीट संदेश में कहा, "मरियम न केवल एक सेतु हैं जो हमें ईश्वर से जोड़ती हैं, बल्कि वे उससे बढ़कर हैं। वे एक मार्ग हैं जिसपर चलकर हमारे पास आये और वही वह रास्ता है जिसपर हम चलकर उनके पास पहुँच सकते हैं।"
Add new comment