संत अर्नाल्ड जानसेन

जय येसु, 
आप सभी को बताते हुए हर्ष हो रहा है कि 15 जनवरी 2019 को हमारे संत अरनॉल्ड जानसेन का वार्षिक पर्व मनाया जा रहा है। आइये हम सब मिलकर इस महान पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाए और प्रभु येसु से एक दूसरे के लिए प्रार्थना एवं निवेदन करें। 

प्रभु आप सभी को आशीष प्रदान करें l
इस पर्व की खुशी में एक सुन्दर गीत की रचना की गयी है l
इस मधुर गीत के रचेता एवं संगीत निर्देशन फादर दीपक सुल्या SVD हैं और इस गीत को गाया है फादर नोबर्ट SVD ने l

संत अर्नाल्ड जानसेन का परिचय -
संत अर्नोल्ड का जन्म डच सीमा के पास जर्मनी के एक छोटे से शहर गोच में 5 नवंबर 1837 को हुआ था। उनके माता-पिता का नाम जेरहार्ड और अन्ना कथरीना जानसेन था। 15 अगस्त, 1861 में उनका पुरोहिताभिषेक हुआ l संत अर्नाल्ड ने 1875 में एस वी डी संस्था की स्थापना की l इसके साथ ही सन 1889 में उन्होंने होली स्पिरिट की मिशनरी सिस्टर्स और 1896 में होली स्पिरिट्स ऑफ द ऑफ पर्फचुअल अडोरेशन सिस्टर्स सर्वेंट्स की भी स्थापना की। 1909 में इनका निधन हुआ और वर्ष 2003 में उन्हें संत घोषित किया गया।

Add new comment

3 + 1 =