सर्जरी के बाद पोप फ्रांसिस वेटिकन लौटे।

संत पिता को बुधवार की सुबह जेमेली अस्पताल से छुट्टी मिली। वाटिकन लौटने से पहले वे मरिया मेजर बेसिलिका गए, जहां मरिया सालुस पॉपुली रोमानी रोम की संरक्षिका माता मरियम के प्रतीक के सामने सर्जरी की सफलता के लिए धन्यवाद दिया।
वाटिकन प्रेस कार्यालय के निदेशक, मत्तेओ ब्रूनी ने पुष्टि की है कि आज सुबह 10.30 बजे के बाद संत पिता को अगुस्तीनो जेमेली अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में, उन्होंने कहा कि "वाटिकन लौटने से पहले, संत मरया मेजर महागिरजाघर गये और वहाँ मरिया सालुस पॉपुली रोमानी (रोम वासियों की संरक्षिका माता मरिया) की प्रतिमा के सामने, उन्होंने अपनी सर्जरी की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया और सभी बीमारों के लिए प्रार्थना की, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो अस्पताल में रहने के दौरान मिले थे। दोपहर से कुछ समय पहले वे कासा सांता मार्था लौट आए।"
संत पिता फ्रांसिस वाटिकन पहुँचने के बाद एक ट्वीट किया। संदेश में उन्होंने लिखा, "मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूँ जो मेरे अस्पताल में रहने के दौरान प्रार्थना और स्नेह के साथ मेरे करीब रहे हैं। आइए, हम बीमारों और उनकी सहायता करने वालों के लिए प्रार्थना करना न भूलें।"

Add new comment

1 + 14 =