भारत में आपदा के शिकार लोगों के प्रति पोप की संवेदना। 

संत पिता फ्राँसिस ने उत्तर भारत में आये हिंसक बाढ़ के पीड़ितों को याद कर उनके लिए प्रार्थना की। 

संत पिता फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन समारोह के दौरान विश्वासियों का अभिवादन किया और उत्तर भारत में आये हिंसक बाढ़ के पीड़ितों को याद कर उनके लिए प्रार्थना की।

संत पिता ने कहा, ʺमैं उत्तरी भारत में तीन दिन पहले आई आपदा के पीड़ितों के लिए अपनी निकटता व्यक्त करता हूँ, जहां ग्लेशियर का एक हिस्सा टूटने के कारण हिंसक बाढ़ आई, जिसने दो बिजली संयंत्रों के निर्माण स्थलों को विध्वंस कर दिया। मैं मृत श्रमिकों और उनके परिवारों तथा सभी घायल और क्षतिग्रस्त लोगों के लिए प्रार्थना करता हूँ।ʺ

विदित हो कि भारत स्थित उत्तराखंड के चमोली जिले में 7 फरवरी को एक बड़ा ग्लेशियर टूट गया, जिसके चलते धौलीगंगा नदी में भारी बाढ़ आई। इससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हुआ। बड़ी संख्या में नदी किनारे बसे घर भी बह गए हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस बाढ़ में 35 लोगों की मौत हुई है और 165 लोग लापता हैं। ऋषिगंगा और तपोवन पावर प्रोजेक्ट को बड़ा नुकसान पहुँचा है।

Add new comment

1 + 12 =