पोप की अफगानिस्तान में शांति और हैती संग एकजुटता की अपील। 

संत पिता फ्रांसिस ने अपने रविवारीय देवदूत प्रार्थना के उपरांत अफगानिस्तान में शांति और हैती भूकंप पीड़ितों के संग वैश्विक एकजुटता की अपील की। मरियम के स्वर्गारोहण महोत्सव के उपलक्ष्य में देवदूत प्रार्थना करने के उपरांत संत पिता फ्रांसिस ने अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर अपनी चिंता जताई। उन्होंने देश में शांति व्यवस्था हेतु सभों को एक साथ मिलकर ईश्वर से प्रार्थना करने की अपील की जिससे हथियारों की गड़गड़ाहट बंद हो और वार्ता के मेज पर समाधान निकल सके। 
उन्होंने कहा कि केवल इस तरह से “देश की पीड़ित आबादी - पुरुष, महिला, बुजुर्ग और बच्चे” अपने-अपने घरों को लौटने में समर्थ होंगे तथा शांति और सुरक्षा के साथ, पूर्ण पारस्परिक सम्मान के साथ रहेंगे।”
संत पिता फ्रांसिस ने हैती में कल रात आये भूकंप में मारे लोगों, घायलों और हुई आपार क्षति पर खेद जाते हुए भूकंप में हताहत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। उन्होंने जीवित बचे लोगों को जीवन हेतु प्रोत्साहन दिया और इस बात की आशा जताई कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय जल्द ही जरुरतमंद लोगों की सहायता हेतु पहुंचेगा। संत पिता फ्रांसिस ने इस त्रासदी में मारे गये लोगों के लिए सभों के संग मिलकर दूत संदेश प्रार्थना का पाठ किया।
मरियम के स्वर्गारोहण महापर्व के उपलक्ष्य में उन्होंने सभों को शांति और खुशहाली की शुभकामनाएं देते हुए रोम के प्रसिद्ध मरियम तीर्थ, सालुस पोपुली रोमानी, मरिया मजोरे महागिरजाघर की भेंट करने का आहृवान करते हुए मरियम भक्ति करने का आग्रह किया।  

Add new comment

3 + 6 =