जीवन में दया के कार्य सबसे सुंदर कार्य हैं, पोप फ्राँसिस।

दया के छोटे-छोटे से कार्य और प्रेम के शब्द, हमारी पृथ्वी को स्वर्ग बना देते हैं। जीवन की सुन्दरता और दया के कार्यों की महत्ता बतलाते हुए पोप फ्राँसिस ने सोमवार को ट्वीट किया।
इस दुनिया में मनुष्य का आगमन बिना वजह नहीं होता। वह ईश्वर के सपने का साकार करने के लिए इस दुनिया में आता है। पोप फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी लोगों को ईश्वर के सपने को साकार करने हेतु प्रेरित किया।

संदेश में पोप फ्राँसिस ने लिखा, ʺहम छुट्टियों या सप्ताहांत के बारे में सपने देखने के लिए नहीं, लेकिन इस दुनिया में ईश्वर के सपने को सच करने के लिए बनाये गये हैं। ईश्वर ने हमें सपने देखने में सक्षम बनाया, ताकि हम जीवन की सुंदरता को अपना सकें। जीवन में दया के कार्य सबसे सुंदर कार्य हैं।ʺ

Add new comment

5 + 0 =