क्रिसमस का पेड़ और चरनी, आशा के संकेत हैं, पोप फ्राँसिस।

ख्रीस्त जयंती महोत्सव के लिए कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं। पोप फ्राँसिस ने शनिवार 19 दिसम्बर को ट्वीट कर ख्रीस्त जयंती की तैयारी में लगे ख्रीस्तियों को क्रिसमस का पेड़ और चरनी, आशा के संकेत को समझने हेतु प्रेरित किया।
आगमन काल के अंतिम सप्ताह में पूरे विश्व के ख्रीस्तीय ख्रीस्त जयंती की तैयारी में लगे हुए हैं वे आध्यत्मिक तैयारी के साथ-साथ अपने घरों, चौकों और गिरजाघरों में क्रिसमस का पेड़ और चरनी बनाते हैं। पोप फ्राँसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को क्रिसमस के पेड़ और चरनी के अर्थ को समझने हेतु प्रेरित किया।

पोप फ्राँसिस ने संदेश में लिखा, ʺक्रिसमस का पेड़ और चरनी, आशा के संकेत हैं, खासकर इस कठिन समय में। आइए, हम इन संकेतों की सुन्दरता तक ही न रुकें, लेकिन इसके अर्थ को जानें, अर्थात्, येसु को, ईश्वर के उस प्रेम को जानें जिसे ईश्वर ने हमारे लिए उस असीम अच्छाई को प्रकट किया, जो दुनिया की ज्योति बने।ʺ

Add new comment

1 + 0 =