आगमन काल हमेशा आशा की ओर प्रेरित करता है, पोप फ्रांसिस।

काथलिक कलीसिया आगमन काल में प्रभु येसु के मानव बनकर इस दुनिया में आने का महोत्सव मनाने की तैयारी करती है। पोप फ्रांसिस ने ट्वीट कर सभी विश्वासियों को प्रार्थना और पड़ोसियों की सेवा करने हेतु प्रेरित किया। पोप फ्रांसिस ने आगमन काल में ट्वीट कर सभी विश्वासियों को आशा के साथ प्रभु येसु को अपने बीच बुलाने हेतु प्रेरित किया।

29 नवम्बर का ट्वीट :- पोप फ्रांसिसने संदेश में लिखा, ʺआगमन काल हमेशा आशा की ओर प्रेरित करता है, यह हमें याद दिलाता है कि ईश्वर इतिहास में मौजूद है कि इसे अपने अंतिम लक्ष्य तक ले जाएं और इसकी पूर्णता स्वंय प्रभु येसु मसीह है।ʺ

29 नवम्बर का ट्वीट:- दूसरे संदेश में उन्होंने लिखा, ʺजागरुक रहने का मतलब है प्रार्थना करना और प्यार करना। जब कलीसिया ईश्वर की आराधना करती है और पड़ोसियों की सेवा करती है, तो वह रात के अंधेरे में नहीं रहती। हालाँकि कमजोर और थका होते हुए भी वह प्रभु की ओर यात्रा करती है। आइये, अब हम प्रभु को पुकारें, प्रभु येसु आइये, हमें आपकी जरुरत है!ʺ

30 नवम्बर का ट्वीट:- सोमवार को पोप फ्रांसिस ने ट्वीट कर आगमन काल में ईश्वर की निकटता को याद दिलाया। संदेश में उन्होंने लिखा, ʺआगमन वह समय है जो हमें ईश्वर की निकटता की याद दिलाता है। वे हमारे बीच रहने आये।ʺ

Add new comment

15 + 2 =