ज़ूम ऑनलाइन पर अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामकाजी महिला दिवस का आयोजन। 

16 जून, 2021 को ऑनलाइन जूम एप्लिकेशन पर मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी ट्रेड यूनियन द्वारा अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामकाजी दिवस का आयोजन गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस कार्यक्रम में इंदौर और खंडवा ज़िले की विभिन्न बस्तियों से 10 घरेलू कामकाजी महिलाओं ने ऑफलाइन भाग लिया और 20 जनों ने ऑनलाइन भाग लिया। जिसमें मुख्य अतिथि कुमुद सिंह, सरोकार संगठन के सचिव है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘घर पर काम के बिना’ के सम्बन्ध में बात की। उन्होंने आगे बताया वर्तमान में ‘घर से काम’ एक बहुचर्चित शब्द है लेकिन देश में घरेलू कामगारों की एक बड़ी आबादी ‘घर पर काम के बिना’ है जिसकी चर्चा बहुत कम हो रही है। खासकर जब हम इस लॉकडाउन के दौरान की बात करें, तो इन महिलाओं को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निर्देशिका सि. रोसिना जोसेफ (एसएसपीएस) ने कहा, जैसा कि हम अंतरराष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस मनाते हैं, मैं उन सभी घरेलू कामगारों को सलाम करती हूं। ILO C189 के 10 वर्ष पूरे हो गए हैं। यद्यपि अनुसमर्थन के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए गए हैं। मैं विशेष रूप से घरेलू कामगारों के कल्याण के लिए कानून लाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप की उम्मीद करती हूँ। 
मध्य-प्रदेश घरेलू कामकाजी महिलाओं की मांगे इस प्रकार है-
1. घरेलू कामकाजी महिलाओं के उचित कार्य हेतु अंतराष्ट्रीय श्रमिक संघ महाअभियान ILO C189 को भारत मे संचालित किया जाए जिससे श्रमिक वर्ग के हितों के लिए कार्य किया जा सकें।
2. सभी घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए सामाजिक कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाये जो कि एक प्रावधान बनकर ही रह गया है।
3. घरेलू कामकाजी महिलाओं के लिए आठ घंटे के कार्य के लिए 10000/- रु न्यूनतम वेतन तय किया जाए।
4. घरेलू कामकाजी महिलाओं को श्रमिक का दर्जा दिया जाए एवं कानून बनाया जाए जिससे कार्यस्थल पर होने वाली विपत्ति का समाधान हो सके।
5. मालिक व श्रमिक के बीच में अनुबंध किया जाये व अनुबंध का फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध किया जाए।
6. घरेलू कामकाजी महिलाओं को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता दी जाए‌।
7. श्रम विभाग में सभी घरेलू कामकाजी महिलाओं का पंजीकरण होना चाहिए।
8. कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए घरेलू कामकाजी महिलाओं को राशन वितरण किया जाए।
इस संबंध मे संगठन ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, तत्कालीन श्रम मंत्री श्रीवीरेंद्र सिंह रावत व शासकीय अधिकारियों को ज्ञापन देकर समस्यायों से अवगत कराया गया। 
घरेलू कामकाजी महिलाओं की पहचान बनाने एवं उन्हे मान सम्मान के साथ अधिकारों की प्राप्ति हेतु मध्यप्रदेश घरेलू कामकाजी संगठन गत 14 वर्षो से निरंतर कार्य कर रहा है। इंदौर शहर के अलग अलग बस्तियों से वर्तमान में संगठन से 3500 हज़ार घरेलू कामकाजी महिलायें जुड़ी है। इंदौर के अलावा भोपाल व खंडवा ज़िलों में भी संगठन का कार्य चल रहा है। कार्यक्रम का समापन स्टाफ सदस्य प्रभा यादव के द्वारा आभार व्यक्त से हुआ।

 

सिस्टर गंगा रावत Ssps 

Add new comment

3 + 12 =