Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
विवाद के बावजूद रूस ने शुरू किया कोरोना वायरस वैक्सीन।
कोरोनोवायरस के खिलाफ बड़े पैमाने पर टीकाकरण प्रयास शुरू करने वाला रूस पहला ज्ञात देश बन गया है। सैनिक, चिकित्सा कर्मचारी और शिक्षक कोविड-19 टीका प्राप्त करने वाले पहले लोगों में से हैं।
रूस के दक्षिणी सैन्य जिले में सैनिकों को पहले से ही विवादास्पद रूसी स्पुतनिक वी टीका दिया जा रहा है। यहाँ व्लादिक्वाज़क शहर में, एक वर्दीधारी ने कहा कि वैक्सीन को लेने से पहले नर्सें उसके तापमान, रक्तचाप और फेफड़ों की जाँच करते हैं।
रूस की सरकार का कहना है कि वो 400,000 से अधिक सैनिकों के टीकाकरण करने की योजना बना रही है। 142 मिलियन लोगों की इस बड़े देश में अधिकारियों ने वैक्सीन की पेशकश शुरू कर दी है।
इसमें राजधानी मास्को और उसके आसपास के लोग भी शामिल है। सैनिकों के अलावा, चिकित्सा कार्यकर्ता और शिक्षक स्पुतनिक वी इंजेक्शन प्राप्त करने वाले पहले लोगों में से हैं। शिक्षिका ज़ुल्फ़िया सोसनोवस्काया को भी एक टीका लगा। वे कहती हैं, "मैंने सबसे पहले अपनी सुरक्षा और अपने करीबी लोगों की सुरक्षा के लिए किया था। मैं कोरोनोवायरस की गंभीरता पर विश्वास नहीं करती थी और इसे तब तक एक कल्पना या धोखा मानती थी जब तक कि मेरा एक पड़ोसी संक्रमित हो गया। तो मैंने अपने परिवार में सबसे पहले टीकाकरण करवाने का फैसला किया। मैं चाहती हूँ कि मेरे परिवार के सभी बच्चों को भी टीका लगाया जाए।"
टीका विकसित करने वालों का कहना है कि टीका 95 प्रतिशत प्रभावी है और इसके कोई महत्वपूर्ण दुष्प्रभाव नहीं हैं। मॉस्को क्षेत्र के एक अस्पताल के डॉक्टर आंद्रेई ओसिपोव सहमत हैं। उन्होंने अब आम जनता का टीकाकरण शुरू कर दिया है।
जोखिम वाले लोगों के लिए टीकाकरण :- डॉक्टर ओसीपोव बताते हैं, "हमने कई लोगों का टीकाकरण किया है, जो 60 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। कोई दुष्प्रभाव नहीं हुआ है। टीकाकरण सफलतापूर्वक चालू है।"
लेकिन आलोचकों का कहना है कि स्पुतनिक वी अभी भी बड़े पैमाने पर परीक्षण के दौर से गुजर रहा है। पिछले महीने, रूसी टीके का आयात और उपयोग करने की योजना बनाने वाले रूस के बाहर पहले देशों में से एक हंगरी की यूरोपीय संघ द्वारा निंदा की गई थी। यूरोपीय आयोग, यूरोपीय संघ के कार्यकारी ने कहा कि यह सुरक्षा चिंताओं और संभावित कार्यवाई में विश्वास को घटा सकता है।
लेकिन रूस में, हजारों लोगों ने पहले ही सप्ताहांत में वैक्सीन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण किया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि रूस कितना निर्माण कर सकता है।
निर्माता इस वर्ष के अंत तक वैक्सीन की दो मिलियन खुराक बनाने का दावा कर रहे हैं।
Add new comment