Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
बीजापुर नक्सली हमले में 24 जवान शहीद।
Monday, April 05, 2021
बस्तर के बीजापुर में शनिवार को नक्सलियों ने CRPF और पुलिस के 700 जवानों को घेरकर हमला कर दिया। सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 24 जवान शहीद हो गए हैं। इनमें छत्तीसगढ़ पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक और उनकी टीम भी शामिल थी। दीपक खुद की फिक्र किए बिना अपने साथियों को फायरिंग से सुरक्षित निकालने में जुट गए। इसी दौरान उनके करीब एक ब्लास्ट हुआ और वह शहीद हो गए।स्पेशल DG नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा ने इसकी पुष्टि की है। ये साल 2021 में अब तक का सबसे बड़ा नक्सली हमला है। शनिवार को जिस जगह पर मुठभेड़ हुई, रविवार को वहां जवानों के पार्थिव शरीर पड़े हुए थे।
Add new comment