परमवीर चक्र विजेता शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का निधन। 

झारखंड में कैथोलिक, राजनीतिक नेता और कार्यकर्ता,  परमवीर चक्र जीतने वाले पहले कैथोलिक आदिवासी सैनिक,  शहीद अलबर्ट एक्का की पत्नी बलमदीना एक्का का गुमला में शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परमवीर अलबर्ट एक्का की धर्म पत्नी बलमदीना एक्का के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम हेमंत ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- परमवीर चक्र विजेता, वीर शहीद अल्बर्ट एक्का जी की पत्नी बलमदीना जी के निधन की दुःखद सूचना मिली। बलमदीना जी संघर्ष की प्रतिमूर्ति थी। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। उनके जीते जी उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी न हो सकी, जिसका मुझे दुःख है। झारखंड सरकार उस पर कार्य कर रही है।
 

Add new comment

1 + 4 =