नाइजीरिया में एक पुरोहित की हत्या, दूसरे का अपहरण। 

अबुजा : उत्तरी नाइजीरिया में एक पुरोहित की हत्या कर दी गई और दूसरे का अपहरण कर लिया गया। फादर अल्फोंसस बेल्लो की हत्या कर दी गई थी और फादर जो केके को 20 मई को उत्तरी नाइजीरिया के कात्सिना राज्य में मालुनफशी में सेंट विंसेंट फेरर के पल्ली पर हमला करने वाले सशस्त्र लोगों के एक समूह द्वारा अपहरण कर लिया गया था। छापेमारी में कई अन्य लोग घायल हो गए।
नाइजीरिया के कैथोलिक सचिवालय के राष्ट्रीय सामाजिक संचार के निदेशक फादर माइक उमोह ने कहा कि अपराधियों ने फादर बेल्लो के शव को कैटेकिकल ट्रेनिंग स्कूल के पीछे खेत में रख दिया, जबकि फादर केके का भाग्य अभी भी अज्ञात है।
फादर उमोह ने बताया कि फादर केके, पूर्व पल्ली पुरोहित लगभग 70 वर्ष के हैं, जबकिफादर पैरिश पुरोहित 30 वर्ष के थे।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपहरणकर्ताओं के साथ कोई संपर्क नहीं किया है।
इस बीच, सोकोतो के कैथोलिक धर्मप्रांत के एक विश्वसनीय स्रोत ने कहा कि मृतक पुरोहित कडुना के आर्चडायसिस का था, लेकिन सोकोतो के धर्मप्रांत में जा रहा था जहां वह कात्सीना में मालुमफशी के पल्ली में सेवा करने जा रहा था।

Add new comment

1 + 15 =