चक्रवात ग्रेस का पूर्वी मेक्सिको में कहर। 

ग्रेस चक्रवात नेे मैक्सिको में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न करते हुए विनाश का मंजर लाया। दो दिनों में चक्रवात ग्रेस का पूर्वी मेक्सिको में दोहरी मार के कारण करीबन आठ लोग मारे गये और तीन लापता हैं, चक्रवात के कारण आये बाढ़ और भूस्खलनों में जानमाल की भारी क्षति हुई है। बुधवार को जमैका और भूकंप से त्रस्त हैती में अपना कहर बरपाने का बाद चक्रवात ग्रेस ने मेक्सिको के दक्षिण में टुलम के अंतराष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र को अपनी चपेट में ले किया है।
पहली मर्तबा तबाही मचाने के उपरांत समुद्री तूफान वापस समुद्र में गया, और दुगुनी ताकत इकट्ठा कर पुनः लौटते हुए वेरा क्रूज़ के दक्षिण-पूर्वी खाड़ी तटीय प्रातों में तबाही मचाई जिसमें कई भारी भूस्खलन हुए हैं। 
तूफान के कारण हुई बर्षा ने भयानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न कर दी है। इस तूफान में बिजली के कई खंभें उखड़ गये जिससे करीबन लाखों की संख्या में लोगों को अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। भारी बरिश के कारण हुई भूस्खलन में एक ही परिवार के छः लोगों के मारे जाने की खबर है वहीं दूसरे लापता हो गये हैं। 
एकोपन नदी के किनारे बाढ़े के कारण टूट गये हैं जिसके कारण आवासीय क्षेत्रों में पानी घुस गया है और पूरे जालपा प्रांत में भंयकर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तटीय प्रांत में रहने वाले मछुआरों ने अपनी छोटी नावों को तट पर घसीटा कर सुरक्षित किया। वहीं मनोरंजन हेतु उपयोग किये जाने वाले जहाजों और भारी जहाजों को बंदरगाह में ठसाठस व्यवस्थित किया गया।  
चक्रवात के अप्रभावी होने की खबर है लेकिन इसके घातक प्रभाव बने हुए हैं। खतरे की स्थिति को देखते हुए मेक्सिको सिटी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अनकों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
इस मौसम में अमेरिका हमेशा ही वार्षिक तूफान की संभवना से घिरा रहता है लेकिन पिछले कुछ वर्षों में, वैश्विक जलवायु परिवर्तन के परिणाम स्वरुप तूफानों ने अपने कूरूतम और भयावह रुप को दिखलाया है।  

Add new comment

1 + 0 =