आपदा से यूरोप बेहाल, पोप फ्राँसिस ने अपना सामीप्य व्यक्त किया। 

यूरोप में पिछले हफ्ते आई बाढ़ से करीब 70,600 करोड़ रूपये का नुकसान हुआ है। इस आपदा की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 200 पार कर गई है। सैकड़ों लोग अब भी लापता है। सबसे ज्यादा नुकसान जर्मनी में हुआ है। वहां कई सड़कें और ब्रिज टूट गए। सड़कों पर मलबा, टूटे- फूटे घर और घरों का कीमती सामान पड़ा है। यूरोप में इस तबाही को साफ करने में ही लगभग 8823 करोड़ रूपये खर्च होने का अनुमान है। वहीं, जर्मनी की मदद करने के लिए पड़ोसी नीदरलैंड्स, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड जैसे देश आगे आए हैं। कोई अपनी सेना भेज रहा तो किसी देश के लोग मदद करने पहुंच रहे हैं। कुछ खाने- पीने का सामान भेज रहे हैं। 
पोप फ्राँसिस ने जर्मनी, बेल्जियम और अन्य पश्चिमी यूरोपीय देशों में बाढ़ प्रभावित आबादी के प्रति अपना सामीप्य व्यक्त किया है। पोप ने कहा- "मैं विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित जर्मनी, बेल्जियम और हॉलैंड की आबादी के प्रति अपनी निकटता व्यक्त करता हूँ।"

Add new comment

11 + 6 =