Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
#Boyslockerroom
क्या सोशल मीडिया आपके लिए सुरक्षित है? क्या आपको पता है की इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर आपकी सुरक्षा की गारंटी है? ये खबर आँख खोलने वाली है। ये खबर चौकाने वाली है क्योंकि भारत में बहुत बड़ी तादाद में अट्ठारह साल से लेकर इक्कीस साल तक के युवा इंस्टाग्राम में है। वो इंस्टा जो आठ करोड़ अस्सी लाख भारतियों के मोबाइल में है। उसकी नजरों में आपके डेटा की कीमत क्या है? आप जानते है अगर आप सुरक्षित नहीं है तो जवाबदेही किसकी बनती है? इंस्टाग्राम से कौन पूछें? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे है क्योंकि यह खबर एक सभ्य समाज में आपकी पहचान को लेकर है। यह खबर हमें बतलाती है की बिना इजाजत आपकी तस्वीरें कहाँ-कहाँ इस्तेमाल की जा रही है।
सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में लड़कियों को लेकर आपत्तिजनक बातें लिखी हुई है। ये तस्वीरें इंस्टाग्राम के एक चैट ग्रुप #boyslockerroom की है। इस ग्रुप में न सिर्फ लड़कियों की तस्वीरें अपलोड की जाती है बल्कि उनसे छेड़-छाड़ करके उनपर अभद्र टिप्पणियां भी की जाती है। कम उम्र की लड़कियों के बारे में अश्लील व अनैतिक हरकतों की वजह से समाज में ग्रुप को लेकर काफी चिंता है। माँ-बाप, नेता और प्रशासक आशंका से भरे हुए है। अब सवाल उठता है की इस ग्रुप की सच्चाई लोगों के सामने कैसे आई?
दरअसल पूरे मामले का खुलासा दक्षिणी दिल्ली की एक लड़की ने किया। लड़की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा ''दक्षिण दिल्ली के 17 - 18 साल की उम्र के लड़कों का एक ग्रुप है जिसका नाम #boyslockerroom है। यहाँ कम उम्र की लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ कर इसे आपत्तिजनक बनाया जा रहा है। मेरे स्कूल के दो लड़के इसका हिस्सा है।'' मामले ने जब तूल पकड़ा तो दिल्ली महिला आयोग भी एक्शन में आ गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले में इंस्टाग्राम के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को भी नोटिस जारी किया। और उन्होंने कहा की वे चाहते है कि ये लड़के तुरंत अरेस्ट होने चाहिए व इनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई होनी चाहिए। मामले की जाँच दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध सेल ने शुरू कर दी है।
Add new comment