Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
लॉकडाउन में शादी यानी फायदे का सौदा
कोरोना ने लोगों की ज़िंदगी को पूर्णतया बदलकर रख दिया है। कोरोना संकट के चलते देशभर में लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। लॉकडाउन के साथ ही अनलॉक 1.0 लगने से लोगों को बाहर निकलते की एवम् कार्य करने की छुट भी मिल गयी है। इस लॉकडाउन में जो शादियाँ नहीं हो पायी थी वो शादियाँ अब हो रही है। सरकार द्वारा गाइड लाइन्स जारी कर दी गई है जिसका पालन करते हुए शादी की जा सकती है। शादी में सम्मिलित होने वालो की संख्या भी निर्धारित कर दी गई है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन करने का आदेश भी जारी किया गया है।
इस समय लॉकडाउन में शादी फायदे का सौदा बनी हुई है। शादी में होने वाला खर्चा लाखों से कम होकर अब हजारों में सिमट गया है। शादी में होने वाले विभिन्न खर्चे अब नाम मात्र के रह गये है, परिवहन से लेकर खाना, रीती-रिवाजों में होने वाला खर्च आदि ऐसे कई खर्चे है जो पहले हमारी जेब खली कर देते थे मगर लॉकडाउन में इन सभी खर्चों पर नियंत्रण लग गया है। जिस कारण परिवारों पर अत्यधिक भार नही आ रहा है और उनकी आर्थिक स्थिति भी कमजोर नही हो रही है। चुनिन्दा रिश्तेदारों की मोजुदगी में शादी करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है। परिवार वालों पर विशेषकर दूल्हा-दुल्हन के माता-पिताओं को इसका सीधा लाभ मिल रहा है।
Add new comment