Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाका 70से अधिक लोगों की मौत
लेबनान की राजधानी बेरूत में मंगलवार रात को जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है की मंगलवार को लेबनान की राजधानी बेरूत में अमोनियम नाइट्रेट में ब्लास्ट हुआ। जिसमे मरने वाले लोगों की संख्या 70 के पार पहुँच गयी है। और इसके साथ ही धमाके में घायल हुए संख्या भी लगभग 4000 के पार पहुँच गयी है।
राष्ट्रपति मिशेल एउन ने ट्वीट किया कि यह "अस्वीकार्य" है कि 2,750 टन अमोनियम नाइट्रेट को अनफेयर स्टोर किया गया था। जिस कारण यह विशाल धमाका हुआ। ब्लास्ट के कारण इमारतों को भारी नुक्सान पहुंचा है। राष्ट्रपति एउन ने तीन दिन के शोक की अवधि घोषित कर दी है। धमाका इतना शक्तिशाली था की 240 किमी (150 मील) तक धमाका महसूस किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लेबनान की राजधानी बेरूत की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा की- "जीवन और संपत्ति के नुकसान के लिए अग्रणी बेरूत शहर में बड़े विस्फोट से हैरान और दुखी और दुखी हूँ। हमारे विचार और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों और घायलों के साथ हैं।"
Add new comment