पोप फ्रांसिस ने ईरान में बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

ईरान में बाढ़ की स्थिति

संत पापा फ्रांसिस ने ईरान में आये बाढ़ से प्रभावित लोगों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए प्रार्थना की तथा ईरान के उत्तरी प्रांत में आये बाढ़ से मारे गये करीबन 26 लोगों और इससे हुई जनमाल की क्षति हेतु दुःख व्यक्त किया।

वाटिकन राज्य सचिव पियेत्रो पारोलिन द्वारा बुधवार को निर्गत अपने संवेदना भरे पत्र में संत पापा ने कहा कि वे बाढ़ के कारण मरे गये परिवारों के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त करते औऱ प्रभावित लोगों के लिए अपनी प्रार्थनाएं अर्पित करते हैं।

इस बाढ़ को “अनिश्चित प्रकृतिक आपदा” की संज्ञा दी गई है। बचाव कार्य में संलग्न लोग अब भी जीवितों की तलाश में हैं जबकि समाचार सूत्रों के अनुसार सूखा से प्रभावित देश में बाढ़ आने के कारण सैकड़ों लोग घालय हुए हैं।

अपने संदेश में संत पापा ने कहा कि वे बचाव कार्य में लगे लोगों के लिए प्रार्थना करते हैं और ईरान के लोगों को यह आश्वासन देते हैं कि वे उनके ऊपर ईश्वरीय करुणा और सांत्वना हेतु निवदेन करेंगे।

वही देश ने राष्ट्रपित हस्सन रूहानी के ऊपर यह आरोप लगाया है कि वे आपदा की स्थिति का उचित जाँच-पड़ताल नहीं कर रहें हैं।

मंगलवार को आई भारी बारिश ने ईरान के 31 प्रांतों में से 25 को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस बाढ़ के कारण हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं और हजारों की संख्या में लोगों के आपातकालीन शिविरों में पनाह दी गई है।

Add new comment

4 + 10 =