Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
पत्रकार विक्रम जोशी की गोली मारकर हत्या
गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में पत्रकार विक्रम जोशी की बेटियों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। विक्रम जोशी गाजियाबाद के पत्रकार थे। सोमवार रात को वे अपनी बहन के घर से अपनी दो बेटियों के साथ अपने घर जा रहे थे तभी बदमाशों ने उनकर हमला कर दिया और बेटियों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। कुछ ही दिन पहले उन्होंने पुलिस में अपनी भांजी से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। और उसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने पुलिस पर समय पर कारवाही ना करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने समय रहते उनकी शिकायत पर अमल नहीं किया जिस कारण बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। यह पूरी वारदात एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। परिवारजनों ने शव स्वीकारने से मन कर दिया है। कहा कि जबत क मुख्य आरोपी पकड़ा नहीं जाता वे शव नहीं लेंगे। पुलिस ने जानकारी दी है की इस मामले में अब तक 09 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। साथ ही वह के इंचार्ज को भी ससपेंड कर दिया गया है।
Add new comment