Radio Veritas Asia Buick St., Fairview Park, Queszon City, Metro Manila. 1106 Philippines | + 632 9390011-15 | +6329390011-15
एमपी बोर्ड 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित
Monday, July 27, 2020
एमपी बोर्ड 12वीं के लिए अब इंतज़ार के लम्हों का अंत हो गया है क्योंकि मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने आज 12वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया। आज दोपहर 3 बजे रिजल्ट घोषित किये गए। 486/500 अंकों के साथ रीवा की खुशी ने टॉप किया। इस बार का परिणाम 68.8% रेगुलर और 28.7% प्राइवेट विद्यार्थी सफल हुए। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष का परिणाम 3.56% कम रहा। इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारी। लड़किया 73.40% जबकि लड़के 64.66% पास हुए। इस बार 8 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। परिणाम ऑनलाइन देखे जा सकते है।
Add new comment