उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में छेड़खानी के दौरान छात्रा की मौत। 

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आई है। गरीब परिवार से एक होनहार लड़की सुदीक्षा भाटी 3 करोड़ 86 लाख की स्कॉलरशिप पाकर अमेरिका में पढ़ने वाली लड़की कोरोना के चलते वापस भारत लौटती है। लेकिन छेड़खानी से बचने के दौरान सड़क हादसे में सुदीक्षा भाटी मौत हो गई। यह घटना सोमवार को घटित हुई।  बताया जा रहा है कि जब सुदीक्षा अपने मामा से मिलने के लिए अपने चाचा के साथ सिकंदराबाद जा रही थीं तभी बुलेट सवार दो युवक स्कूटी पर जा रही सुदीक्षा से छेड़छाड़ कर रहे थे। इसी दौरान हादसे में सुदीक्षा गिर गई और उसकी मौत हो गई। 
आपको बता दे की सुदीक्षा भाटी को 20 अगस्त को वापस अमेरिका लौटना था। लेकिन उसके पहले ही छेड़खानी के दौरान हादसे में उसकी मौत हो गई। सुदीक्षा की मौत से उसके परिवारजन सदमे में है।
गौतम बुद्ध नगर के दादरी में रहने वाली सुदीक्षा भाटी ने पिछले साल 12 वी में बुलंदशहर में टॉप किया था। इसके बाद 3 करोड़ 86 लाख की स्कॉलरशिप पाकर वह पढ़ने अमेरिका चली गई थी। 

Add new comment

15 + 0 =