असम के बाढ़ में डूबने वालों की संख्या 100 से उपर

असम में बाढ़ से बीते 24 घंटों में 5 लोगों के बाढ़ में डूबने की खबर मिली है इस तरह असम में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 102 हो गई। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन से 26 लोग मारे गये।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने कहा कि मौतों के बावजूद बाढ़ की स्थिति में रातों रात सुधार हुआ है। असम के 23 जिलों में 25 जुलाई को बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 263800 से घटकर 247600 हो गई है और राहत शिविरों में भी लगभग 2,000 लोग कम हैं।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य भर में 101 नावों को तैनात करके 188 लोगों को बचाया। गोलपारा सबसे अधिक प्रभावित जिला है जिसमें 470,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

बारपेटा में, 395,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और टाइगर रिजर्व में जल स्तर कम हो गया है, जहां 14 गैंडों सहित 129 जानवरों की मौत हो गई है। अब तक 157 जानवरों को बचाया जा चुका है।

Add new comment

4 + 1 =