साप्ताहिक कलीसियाई समाचार | नवम्बर IV

ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया।

पाकिस्तानी कार्डिनल द्वारा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील।

उद्योगपति अजीतसिंह कासलीवाल का निधन ।

संत पिता ने कहा ईश्वर ने मनुष्यों को गरिमा में समान बनाया है।

विश्व की एक तिहाई महिलाएँ हिंसा के भय में।

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्रिश्चन परिवारों पर एक हिंसक हमला हुवा।

हरियाणा राज्य के अंबाला में कब्रिस्तान पर विवाद के बाद सरकारी हस्तक्षेप की मांग की गई।

विश्व की एक तिहाई महिलाएँ हिंसा के भय में।

संविधान, मानवाधिकार रक्षकों के लिए राष्ट्रीय सतर्कता रखी गई।

 

 

ख्रीस्त राजा का पर्व मनाया गया।

22 नवम्बर 2020 जब पूरे विश्व ने ख्रीस्त राजा का त्यौहार मनाया।इन्दौर के बिशप चाको ने अन्य पुरोहितों के साथ पवित्र मिस्सा अर्पित की।09 कैथोलिक गिरजाघरों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए त्यौहार मनाया गया। फादर आनन्द के संचालन में आत्मदर्शन टी वी पर ऑनलाइन त्यौहार मनाया गया। सभी गिरजाघरों में कोरोना के मरीजों एवम इस बीमारी से पीड़ितों हेतु प्रार्थना की गई। ईश्वर हमारे देश को सदा सुरक्षित रखें।

 

 

 

पाकिस्तानी कार्डिनल द्वारा अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की अपील।

कराची के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जोसेफ के अनुसार, देश के अल्पसंख्यक समुदायों के प्रत्येक सदस्य के अधिकारों की गारंटी देना पाकिस्तानी सरकार का कर्तव्य है और अपहरण एवं जबरन धर्म परिवर्तन और विवाह, अधिकारों के दुरुपयोग के मामले हैं, धार्मिक मुद्दे नहीं।पाकिस्तान के कार्डिनल जोसेफ कॉउट्स ने कहा, "हम पाकिस्तान के नागरिक हैं और पाकिस्तान के हर नागरिक के लिए कानून समान है। यह राज्य की जिम्मेदारी है कि वह अपने नागरिकों के लिए न्याय सुनिश्चित करे।" इसे धार्मिक मुद्दा बनाने के बजाय, मौलिक मानवाधिकारों के आधार पर इससे निपटा जाना चाहिए।” उन्होंने 19 नवंबर को कराची के संत पैट्रिक महागिरजाघऱ में आयोजित एक बैठक में कहा। कराची के महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल जोसेफ ने कहा,“ राज्य में पंथ, संस्कृति, जातीयता और सामाजिक वर्ग के भेद के बिना हर नागरिक को संरक्षण प्रदान करने और न्याय सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी राज्य की है।"

 

उद्योगपति अजीतसिंह कासलीवाल का निधन

 

उद्योगपति अजीतसिंह कासलीवाल का लंबी बीमारी के बाद 19 नवंबर को मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर में निधन हो गया वह 84 वर्ष के थे।फादर अलेंगाडेन ने उनके निधन पर  शोक व्यक्त करते हुवे कहा कि वह उम्मीद के प्रतीक थे  जब भारत में विभिन्न धर्मों के अनुयायियों के बीच तनाव हुवा तब  कासलीवाल ने न केवल अन्य धर्मों के बारे जाना बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।

 

संत पिता ने कहा ईश्वर ने मनुष्यों को गरिमा में समान बनाया है

संत पिता फ्राँसिस ने अपने विश्वपत्र ‘फ्रातेल्ली तुत्ती’ के मद्देनजर ट्वीटकर सभी लोगों को ईश्वर से भूख, गरीबी, हिंसा तथा युद्ध मुक्त समाज बनाने और दिलों में भ्रातृ भावना पैदा हेतु प्रार्थना करने हेतु प्रेरित किया। संदेश में उन्होंने लिखा, "हे ईश्वर, हमारे पिता, आपने सभी मनुष्यों को गरिमा में समान बनाया है। आप हमारे दिलों में भ्रातृ भावना पैदा करें, हमें भूख, गरीबी, हिंसा और युद्ध के बिना स्वस्थ समाज और एक अधिक प्रतिष्ठित दुनिया बनाने के लिए प्रोत्साहित करें।

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्रिश्चन परिवारों पर एक हिंसक हमला हुवा

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण क्रिश्चन परिवारों  पर एक हिंसक हमला हुवा जिसकी  जांच  पुलिस कर रही है इस हमले में  5 लोग घायल हुए थे, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल थे।गंभीर रूप से घायलों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई

पास्टर चिन्नम विक्लिफ सागर ने  बताया की , 2 बजे हमला किया गया, जब वे सुकमा जिले के एक गांव में एक सामुदायिक समारोह के बाद सो रहे थे।"लोहे की छड़ों और लाठियों से करीब 50 हमलावरों के एक समूह ने उन पर हमला किया।"पुलिस ने 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया ।

 

हरियाणा राज्य के अंबाला में कब्रिस्तान पर विवाद के बाद सरकारी हस्तक्षेप की मांग की गई

 

हरियाणा राज्य के अंबाला में ईसाई समूहों ने राज्य के स्वामित्व वाले कब्रिस्तान पर विवाद के बाद सरकारी हस्तक्षेप की मांग की है। अम्बाला के Holy Redeemer Catholic Church के assistant parish priest   फादर एंटनी चाको ने बताया की

"हर बार जब हम अंबाला ईसाई कब्रिस्तान में अपने लोगों को दफनाने के लिए जाते हैं, तो  कई बार हमें शांतिपूर्ण और गरिमापूर्ण दफन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की मदद लेनी पड़ती है,

"176 वर्षीय ईसाई कब्रिस्तान ब्रिटिश काल से उत्तरी भारत के अंबाला छावनी शहर में सभी संप्रदायों के 4,000 ईसाइयों के लिए एकमात्र कब्रिस्तान रहा है।कब्रिस्तान ऐतिहासिक महत्व का है क्योंकि इसके 20 एकड़ के भूखंड में 200,000 से अधिक भारतीय और ब्रिटिश नागरिक शामिल हैं, जिसमें प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए 66 सैनिकों की कब्रें शामिल हैं।यह भूमि सरकार के स्वामित्व में है, लेकिन इसके अधिभोग अधिकार और प्रबंधन अभी भी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार,  British High Commission,  के पास हैं।

 

 

 

विश्व की एक तिहाई महिलाएँ हिंसा के भय में।

महिलाओं के खिलाफ हिंसा को दूर करने हेतु विश्व दिवस की याद करते हुए स्पेन के काथलिक संगठन ने खेद प्रकट किया है कि विश्व में करीब 30 प्रतिशत महिलाएँ हिंसा के भय में जीतीं हैं।

बुधवार 25 नवम्बर को, महिलाओं के खिलाफ हिंसा दूर करने के लिए अंतराष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है जिसका उद्देश्य है महिला हिंसा पर जागृति लाना, जिसको संयुक्त राष्ट्र "छाया महामारी" नाम देता है।

 

संविधान, मानवाधिकार रक्षकों के लिए राष्ट्रीय सतर्कता रखी गई।

भारत के नागरिक समूहों ने देश के संविधान और मानवाधिकार रक्षकों के लिए 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस का आयोजन किया गया । शाम 5 बजे संविधान की प्रस्तावना के राष्ट्रीय पाठ के आयोजन सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

नई दिल्ली में, भारतीय सामाजिक संस्थान में शाम 4.30 बजे और सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल में शाम 6.30 बजे यह बैठक आयोजित की गई। जेसुइट सामाजिक कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी एसजे की गिरफ्तारी के संदर्भ में सतर्कता बरती गई।

प्रसिद्ध आदिवासी अधिकार कार्यकर्ता 83 वर्षीय फादर पर गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपी) के तहत आरोप लगाए गए हैं। वह देश का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति है जिस पर आतंकवाद से जुड़े मामलों में आरोप लगाए गए हैं। वह 16 कार्यकर्ताओं में शामिल हैं, जिन्हें उसी विवादास्पद भीमा कोरेगांव-एल्गर परिषद मामले में गिरफ्तार किया गया था, आयोजकों के एक प्रेस नोट में कहा गया है।

 

 

Add new comment

1 + 6 =