साप्ताहिक कलीसियाई समाचार | नवम्बर III

स्टेन स्वामी ने जेल से लिखा मार्मिक पत्र

धर्माध्यक्ष राफी मनजेली बने आगरा के नये महाधर्माध्यक्ष

तमिलनाडु में दिनदहाड़े काटा व्यक्ति का सिर, चर्च के सामने फेंका गया

महाराष्‍ट्र में 16 नवंबर से सभी धार्मिक स्‍थल खोल दिए गए

कार्डिनल किरिबोगा के निधन पर संत पापा का शोक संदेश

कारितास वियतनाम द्वारा तूफान एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता

अपने विश्वास के लिए घरों से भागने को मजबूर ख्रीस्तियों पर खतरा बरकरार

फादर स्टेन की हिरासत को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री मदद की अपील की गई

संत पिता ने कहा माँ मरियम ने सब बातों को अपने हृदय में संचित रखा

 

स्टेन स्वामी ने जेल से लिखा मार्मिक पत्र

 मुंबई के तलोजा जेल में बंद 83 वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता स्टेन स्वामी ने अपने मित्र और एक्टिविस्ट जॉन दयाल को लिखे एक पत्र में कहा है कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जेल में मानवता तरंग भर रही है। पत्र में उन्होंने जेल में बंद अपने मित्रों और साथी कैदियों के बारे में लिखा है।उन्होने लिखा प्रिय साथियों,शांति! हालांकि जो मैंने सुना है उसमें से बहुत से डिटेल्स मेरे पास नहीं हैं, लेकिन मैं मेरे समर्थन में आपकी एकजुट आवाज़ का आभारी हूं। मैं एक सेल में दो और कैदियों के साथ हूं। मेरे साथ के दोनों कैदी रात में खाना खाने, कपड़े धोने में मेरी मदद तो करते ही हैं, वे मेरे घुटने के जोड़ों की मालिश भी कर देते हैं। दोनों बहुत ही गरीब परिवारों से हैं। आप अपनी दुआओं में मेरे कैदी साथी और सहयोगियों को याद रखें।

 

धर्माध्यक्ष राफी मनजेली बने आगरा के नये महाधर्माध्यक्ष

संत पापा फ्राँसिस ने इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष राफी मनजेली को आगरा का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। संत पापा फ्राँसिस ने बृहस्पतिवार 12 नवम्बर को इलाहाबाद के धर्माध्यक्ष राफी मनजेली को आगरा का नया महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति आगरा महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष अल्बर्ट डीसूजा के त्याग पत्र को स्वीकार किये जाने के बाद हुई है।

 

तमिलनाडु में दिनदहाड़े काटा व्यक्ति का सिर, चर्च के सामने फेंका गया

 तमिलनाडु के मदुरै में दिनदहाड़े एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सशस्त्र हमलावरों ने पीड़ित का सिर धड़ से अलग करके उसे चर्च के आगे फेंक दिया। पास से गुजर रहे एक शख्स ने पूरी वारदात को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। मदुरै के किजावसल इलाके की भीड़भाड़ वाली गली में दिल दहला देने वाली वारदात हुई।पीड़ित का नाम मुरुगनंदम बताया जा रहा है जिसे कार से आ रहे हमलावरों ने रास्ते चलते रोक लिया गया। पलक झपकते ही मुरुगनंदम की हत्या कर दी गई। पास से गुजरने वाले लोगों के यह देखकर होश उड़ गए।हमलावरों ने मुरुगनंदम पर हमला बोला और उसका सिर काटकर मदुरै में सेंट मेरी चर्च के सामने फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने हमलावरों की कार जब्त कर लिया है।

 

महाराष्‍ट्र में 16 नवंबर से सभी धार्मिक स्‍थल खोल दिए गए

देश में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित राज्‍य महाराष्‍ट्र में 16 नवंबर से सभी धार्मिक स्‍थल खोल दिए .महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में धार्मिक स्थल फिर से खोल दिए जाएंगे. लेकिन यहां मास्‍क पहनना सभी के लिए अनिवार्य होगा. सभी धार्मिक स्थलों के लिए नियम समान होंगे. मास्क, सैनिटाइज़र का उपयोग अनिवार्य होगा.  शारीर‍िक  दूरी बहुत महत्वपूर्ण है महाराष्ट्र सरकार द्वारा 16 नवंबर को पूजा स्थल खोलने की अनुमति देने के बाद बॉम्बे की आर्चडायसी ने क्रमबद्ध तरीके से चर्च खोलने का फैसला किया है।

 

कार्डिनल किरिबोगा के निधन पर संत पापा का शोक संदेश

संत पापा फ्राँसिस ने क्विटो के सेवा निवृत महाधर्माध्यक्ष कार्डिनल राऊल एदवार्दो वेला किरिबोगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं और निस्वार्थ समर्पण की याद की। कार्डिनल राऊल का निधन रविवार को हुआ। संत पापा ने इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो के महाधर्माध्यक्ष अलफ्रेदो जोश एसपिनोत्सा मातेउस को एक तार संदेश भेजकर कार्डिनल राऊल के निधन पर शोक व्यक्त किया।

कारितास वियतनाम द्वारा तूफान एवं बाढ़ पीड़ितों की सहायता

वियतनाम के मध्य क्षेत्र में 7 उष्णकटिबंधीय तूफान और टाइफून के प्रभाव से व्यापक बाढ़ और भूस्खलन हुए हैं जिसमें 200 से अधिक लोग मारे गए हैं। करीतास वियतनाम के स्वयंसेवक और कार्यकर्ता केंद्रीय प्रांतों में ऐसे लोगों की सहायता कर रहे हैं जिन्हें इस साल 13 तूफानों का खामियाजा गंभीर बाढ़ों के साथ भुगतना पड़ा है।

 

अपने विश्वास के लिए घरों से भागने को मजबूर ख्रीस्तियों पर खतरा बरकरार

छत्तीसगढ़ राज्य में 22 और 23 सितंबर को ककराबेड़ा के करीब 100 ख्रीस्तियों पर अपने विश्वास को छोड़ने से इनकार करने पर हमला किया गया। वे सभी अपने प्राण बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ जंगलों में भाग गये थे और अब अपने गांवों में लौट आए हैं।बिलासपुर उच्च न्यायालय ने कोंडागांव जिला प्रशासन को उनकी वापसी की सुविधा और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश दिया। 8 नवंबर के कोर्ट के आदेश के बाद, प्रशासन ने एक पुलिस चौकी स्थापित की और 12 एजेंट भेजकर उन क्षेत्रों में ख्रीस्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

 

फादर स्टेन की हिरासत को समाप्त करने के लिए राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री मदद की अपील की गई

ईसाइयो ने राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री से फादर स्टेन की हिरासत को समाप्त करने में मदद करने की अपील की है, ।बेलगाम के बिशप डेरेक फर्नांडिस के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को 17 नवंबर को ज्ञापन  कर्नाटक के दक्षिणी राज्य में बेलगावी (पहले बेलगाम) जिले के डिप्टी कमिश्नर जिले को सौंपा।संयुक्त क्रिश्चियन फोरम के 200 से अधिक लोगों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपने से पहले बेलागवी शहर में भी शांति के साथ प्रदर्शन किया।

 

संत पिता ने कहा माँ मरियम ने सब बातों को अपने हृदय में संचित रखा

संत पिता फ्राँसिस ने 18 नवम्बर को ट्वीट कर सभी विश्वसियों को माता मरियम की तरह प्रार्थनामय जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।संत पिता  फ्राँसिस ने बुधवारीय आमदर्शन के दौरान माता मरियम के प्रार्थनामय जीवन पर धर्मशिक्षा दी। इसी के मद्देनजर उन्होंने ट्वीट किया।संत पिता  ने ट्वीट संदेश में लिखा, "मरियम ने इन सब बातों को अपने हृदय में संचित रखा और वह इन पर विचार किया करती थी।उनके साथ होने वाली हर चीज उसके दिल में समा जाती थी ।"

Add new comment

3 + 2 =