फादर रेजिनाल्ड के निधन पर संत पिता फ्रांसिस का शोक संदेश। 

संत पिता फ्रांसिस ने फादर रेजिनाल्ड फोस्टर ने निधन पर शोक व्यक्त किया तथा लातीनी भाषा में महारत हासिल करते हुए पोप की सेवा करने के लिए, उनकी सराहना की।

कलीसिया की आधिकारिक भाषा लैटिन में महारत हासिल करने वाले फादर लेजिनाल्ड फोस्टर ओसीडी के निधन पर संत पापा फ्राँसिस ने शोक व्यक्त करते हुए एक तार संदेश भेजा।  

फादर फोस्टर जिन्होंने वाटिकन में करीब 40 वर्षों तक काम किया, उनका निधन अपने देश अमरीका में क्रिसमस के दिन हुआ। वे 81 साल के थे।

दशकों की सेवा:- संत पिता फ्रांसिस ने सोमवार को ओसीडी फादरों के सुपीरियर जेनेरल फादर सवेरियो कन्निस्त्रा को एक तार संदेश भेजकर अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। संदेश पर वाटिकन राज्य सचिव कार्डिनल पीयेत्रो परोलिन ने हस्ताक्षर किया है।

संत पिता फ्रांसिस ने कई वर्षों तक परमधर्मपीठ की सेवा के लिए फादर रेजनाल्ड की सराहना की है।

उन्होंने 1970 से 2009 तक वाटिकन सचिवालय में लैटिन पत्र विभाग में कार्य किया, जहाँ उन्होंने संत पापा एवं वाटिकन के कई दस्तावेजों का लैटिन में अनुवाद किया।

कई सालों तक उनकी सेवा की याद करते हुए पोप फ्रांसिस ने कहा कि फादर रेजिनाल्ड ने कई छात्रों के लिए लैटिन की प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

संत पिता फ्रांसिस ने प्रार्थना की कि वे ईश्वर से पूर्ण पुरस्कार प्राप्त करें।

लैटिन के प्रति स्नेह का प्रचार:- वाटिकन राज्य सचिवालय में कार्यालय के कर्तव्यों के साथ-साथ फादर फोस्टर को विश्व भर में एक "लैटिन प्रेमी" के रूप में जाना जाता था। वाटिकन रेडियो की वेरोनिका स्कारिसब्रिक ने कई बार उनका साक्षात्कार लिया था जिसमें उन्होंने लैटिन के विभिन्न पहलुओं और कलीसिया में इसके उपयोग का अनावरण करते हुए उसकी व्यापक विशेषज्ञताओं पर प्रकाश डाला था।

Add new comment

2 + 3 =