फादर थोमस राजमणिकम के पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती पूरी श्रद्धाभक्ति व उल्लास से मनाई गई।

14 फरवरी को संत जोसफ चर्च, के पल्ली पुरोहित फादर थोमस राजमणिकम के पुरोहिताभिषेक की रजत जयंती पूरी श्रद्धाभक्ति व उल्लास से मनाई गई। पूजनविधि के पूर्व चर्च परिसर में पवित्र परमप्रसाद का जूलुस निकाला गया। जिसके दौरान ममता पॉल के नेतृत्व में महिला मंडल ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया।
पूजनविधि में आर्चबिशप लिओ कार्नोलियो, बिशप बेसिल भूरिया फादर अमृता स्वामी तथा कई पुरोहितगण उपस्थित थे। बाईबल पाठ श्रीमती जया सेल्वी व रेनोल्ड फ्रांसिस ने किया सुसमाचार वाचन फादर जोन बास्को ने किया।
कार्यक्रम के शुरुआत में शर्मन विन्सेंट फ्रांसिस ने फादर थोमस का जीवन परिचय दिया। आर्चबिशप ने अपने सम्बोधन में कहा कि एक पुरोहित को अपना हर कार्य निष्ठापूर्वक करना चाहिए। पुरोहिताभिषेक सेवा के लिए है आप सभी की प्रेम भरी सेवा करें। आप सदा याद रखें कि आप प्रभु की इच्छा पूरी करने के लिए पुरोहित नियुक्त हुए हैं।
इस दौरान आर्चबिशप लियो कार्नोलियो और बिशप बेसिल का अभिनंदन किया गया। समाज के विभिन्न वार्डों तथा संगठन के प्रतिनिधियों ने फादर थोमस राजमणिकम का स्वागत करते हुए उन्हें भेंट अर्पित की। गायन मंडली ने सुंदर भक्ति गीतों को प्रस्तुति दी। फादर थोमस ने सभी को सम्मान हेतु धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील रेफियल ने किया।
इस अवसर पर जोनसन बेस्टियन, थोमस पी,संजय पाटिल, आर्मस्ट्रांग, मनीष पॉल, अभिषेक राव, गेब्रियल फ्रांसिस, लोरेंस मसीह आदि उपस्थित थे।

Add new comment

1 + 8 =