पोप फ्राँसिस ने ग्रेट ब्रिटेन के राजदूत का प्रत्यय पत्र किया स्वीकार। 

पोप फ्राँसिस ने शनिवार 4 सितम्बर को वाटिकन के प्रेरितिक भवन में वाटिकन के लिए ब्रिटेन के नये राजदूत, श्री क्रिस्टोफर जॉन ट्रॉट का स्वागत किया और उनका प्रत्यय पत्र स्वीकार किया।
ब्रिटेन के राजदूत श्री क्रिस्टोफर जॉन ट्रॉट का जन्म 14 फरवरी, 1966 को लंदन में हुआ। वे विवाहित हैं और दो बच्चों के पिता हैं। श्री क्रिस्टोफर 1991 से एक ब्रिटिश राजनयिक रहे हैं।

उन्होंने अनेक देशों में निम्नलिखित पदों पर कार्य किया है:

- म्यांमार के दूतावास में मिशन और कौंसुल के उप प्रमुख (1993 - 1996)
- जापान के दूतावास में प्रथम सचिव (वाणिज्यिक विभाग) (1996 - 1999)
- जापान के दूतावास में प्रथम सचिव (राजनीतिक विभाग) (1999 - 2002
- लंदन में मानवाधिकार नीति विभाग के उप प्रमुख (2003 - 2004)
- लंदन में ही नीति और रणनीति विभाग के उप प्रमुख, युद्ध के बाद पुनर्निर्माण इकाई,  अंतर्राष्ट्रीय विकास विभाग (2004 - 2006)
- सेनेगल, माली, केप वर्डे और गिनी-बिसाऊ में राजदूत (2007 - 2011)
- केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में महावाणिज्य दूत (2011 - 2015)
- सोलोमन द्वीप, वानुअतु और नाउरू में कार्यवाहक उच्चायुक्त, (2016)

उन्होंने 1 अगस्त 2016 से मार्च 2019 तक सूडान और दक्षिण सूडान के विशेष प्रतिनिधि के रूप में और फिर मई 2019 से 2021 तक दक्षिण सूडान गणराज्य में ब्रिटिश राजदूत के रूप में अपनी सेवा दी है।

Add new comment

3 + 10 =