पापुआ न्यू गिनी में प्रेरितिक राजदूत की नियुक्ति। 

पोप फ्राँसिस ने मोनसिन्योर फरमिन एमिलियो सोसा रोड्रिगेज को पापुआ न्यू गिनी प्रेरितिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया। साथ ही उन्हें वीरुणो का टीटुलर नया महाधर्माध्यक्ष बनाया।
पोप फ्राँसिस ने बुधवार 31 मार्च को मोनसिन्योर फरमिन एमिलियो सोसा रोड्रिगेज को पापुआ न्यू गिनी प्रेरितिक राजदूत के रूप में नियुक्त किया। उन्होंने अबतक पापुआ न्यू गिनी प्रेरितिक दूतालय में पार्षद के रुप में अपनी सेवा दी है। साथ ही संत पापा ने वीरुणो का नया टीटुलर महाधर्माध्यक्ष बनाया।

जीवन परिचय:- नव नियुक्त महाधर्माध्यक्ष फरमिन एमिलियो सोसा रोड्रिगेज का जन्म इज़ामल (मैक्सिको) में 12 अप्रैल, 1968 को हुआ था। 12 जुलाई 1998 को युकाटन (मैक्सिको) महाधर्मप्रांत के लिए उनका पुरोहिताभिषेक किया गया। उन्होंने कैनन लॉ में स्नातक किया। उन्होंने 1 जनवरी, 2003 को परमधर्मपीठ की राजनयिक सेवा में प्रवेश किया, और पापुआ न्यू गिनी, आइवरी कोस्ट, बुर्किना फासो, संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और सर्बिया में परमधर्मपीठ के प्रतिनिधि के रुप में काम किया है।
वे स्पेनिश, अंग्रेजी, इतालवी और फ्रेंच जानते हैं।

Add new comment

19 + 1 =