पटना महाधर्मप्रांत के नये महाधर्माध्यक्ष की नियुक्ति।

पोप फ्राँसिस ने पटना मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विलियम डी'सूजा, एस.आई. का इस्तीफा स्वीकार किया और उनके स्थान पर महाधर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा को नियुक्त किया।
पोप फ्राँसिस ने बुधवार 9 दिसम्बर को पटना मेट्रोपॉलिटन महाधर्मप्रांत के 74 वर्षीय महाधर्माध्यक्ष विलियम डी'सूजा, एस.आई. का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और उनके स्थान पर महाधर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा को नियुक्त किया जो वर्तमान में उसी महाधर्मप्रांत के सहायक महाधर्माध्यक्ष हैं।       

महाधर्माध्यक्ष सेबास्टियन कल्लुपुरा का जन्म 14 जुलाई 1953 को कोट्टियूर, केरल हुआ। 14 मई 1984 को पटना धर्मप्रांतीय पुरोहित के रुप में इनका पुरोहिताभिषेक हुआ। 7 अप्रैल 2009 को वे बक्सर के धर्माध्यक्ष नियुक्त किये गये और 21 जून 2009 को इनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक हुआ। संत पापा फ्राँसिस ने 29 जून 2018 को उन्हें पटना महाधर्मप्रांत का सहायक महाधर्माध्यक्ष नियुक्त किया।

Add new comment

3 + 2 =