निष्कलंक माता मरिया का त्यौहार मनाया गया।

अपने प्रवचन में इंदौर कैथोलिक धर्मप्रांत के बिशप (डॉ.) चाको ने बताया- "विगत 2020 वर्षों में माता मरिया ने सम्पूर्ण विश्व में समय- समय पर विभिन्न स्थानों व विभिन्न व्यक्तियों को दर्शन दिए है। वर्तमान में इन तीर्थ स्थलों में सबसे लोकप्रिय स्थान है - लूर्द। फ्रांस में लूर्द के पास SOUBIROUS नामक स्थान पर सन 1558 में माता मरिया में बेर्नादेत्त नामक गरीब बालिका को दर्शन दिए थे। बालिका ने माता से पूछा- आप कौन है? माता मरिया में बताया- "निष्कलंक कुँवारी मरिया!" इसी यादगार में आज हम सब इंदौर के पलासिया स्थित माता मरिया के मंदिर में यह पर्व मना रहे है। माता ने एक मार्ग बताया- "पश्चाताप प्रार्थना और प्रायश्चित करो।" जो कोई भी सही रास्ते से भटक जाता है वह माता मरिया की प्रार्थना की मध्यस्था द्वारा वापस सही रास्ते पर आ जाता है। लूर्द माता का मंदिर हमारे क्षेत्र में पलासिया इंदौर, कांजीबेड़ा खण्डवा, पंचकुई झाबुआ में है। आज मैं माता मरिया से प्रार्थना करता हूँ कि वे इंदौर के प्रत्येक नागरिक को हर मुसीबत, अप्रिय घटना तथा बीमारी से बचाये रखें। कोविड-19 पीड़ित सभी रोगी शीघ्रातिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।"

दिनाँक 11.02.2021 शाम 05:30 बजे इंदौर के पलासिया स्थित लूर्द माता मंदिर में (नौ दिवसीय प्रार्थना-भक्ति करने के बाद) माता का यादगारी पर्व की पवित्र मिस्सा आदरणीय बिशप चाको की अगुवाई में अन्य पुरोहितों की सहभागिता में अर्पित की गई। कोविड-19 की सावधानियां बरतते हुए भक्तजनों ने श्रद्धापूर्वक पवित्र मिस्सा में भाग लिया। भजन मण्डली ने सुमधुर गीत गाये।

Add new comment

14 + 5 =