नालगोंडा के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद सेवानिवृत्त हुए। 

आंध्र प्रदेश में नलगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद ने सेवा निवृति की उम्र सीमा तक पहुंचने के बाद संत पिता फ्राँसिस को अपना इस्तीफा सौंप दिया। संत पिता फ्राँसिस ने शनिवार 31 जुलाई 2021 को धर्माध्यक्ष जोजी गोंविद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। 3 मई 1944 को आंध्र प्रदेश के धर्माराम में जन्मे धर्माध्यक्ष जोजी गोविंद 77 साल के हैं। 26 दिसंबर 1969 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ।  23 मई, 1997 को नालगोंडा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष नियुक्त किय गये थे। उनका धर्माध्यक्षीय अभिषेक 24 जून,1997 को हुआ था। नालगोंडा धर्मप्रांत की सीमाओं के भीतर रहने वाले 65 लाख से अधिक लोगों में से केवल लगभग 70,000 काथलिक हैं।

Add new comment

5 + 4 =