झाबुआ धर्मप्रांत के बिशप बेसिल भूरिया का निधन। 

झाबुआ धर्मप्रांत के बिशप बेसिल भूरिया का आज दोपहर 01:10 बजे सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल इंदौर में निधन हो गया। वे 67 साल के थे। वे covid-19 संक्रमित पाए गए थे। तब उन्हें इंदौर के सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 
बिशप बेसिल भूरिया का जन्म 08 मार्च 1956 को पंचकुई, झाबुआ में हुआ था। 05 मई 1986 को उनका पुरोहिताभिषेक हुआ था। 18 जुलाई 2017 को उन्हें झाबुआ धर्मप्रांत का बिशप नियुक्त किया गया था। उन्होंने लगभग 06 तक बिशप के रूप में अपनी सेवाएं कलीसिया को दी। रेडियो वेरितास एशिया की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। 

Add new comment

5 + 6 =