कैथोलिक कलीसिया ने चालीसे का तीसरा शुक्रवार, आत्मदर्शन टीवी पर जीवंत प्रस्तुतीकरण द्वारा मनाया।

05.03.2021 को सुबह 08:00 बजे आत्मदर्शन टीवी ने पवित्र क्रूस मार्ग का जीवंत प्रस्तुतीकरण दिया। प्राणदंड की आज्ञा मिलने के बाद जब प्रभु येसु अपना क्रूस कंधे पर लादकर कलवारी पहाड़ी की ओर जा रहे थे तब वे 14 स्थानों पर कुछ क्षणों के लिए रुके। कैथोलिक कलीसिया इन्हीं 14 स्थानों की याद में पवित्र क्रूस मार्ग की आराधना करती है। इसी क्रूस मार्ग की आराधना का फादर आनंद के निर्देशन में आत्मदर्शन टीवी द्वारा सीधा प्रसारण किया गया। फादर सेल्विन ड्रॉजन द्वारा लिखी गई पटकथा में येसु की मुख्य भूमिका को फादर जॉन भाभोर ने बखूबी निभाया। सम्पूर्ण प्रस्तुति को कैथोलिक कलीसिया के विश्वासियों द्वारा भक्तिमय भाव से देखा गया। इसके साथ ही शाम 06:30 बजे इंदौर शहर के सभी नौ कैथोलिक गिरजाघरों में पवित्र क्रूस मार्ग आराधना की गई। तत्पश्चात अपने अपने गिरजाघरों में पवित्र मिस्सा भी अर्पित की गई। 
 

Add new comment

5 + 4 =